Girl in a jacket
HomeHaryanaगांव में इन Muslims की Entry हुई बैन, लगाए गए बोर्ड

गांव में इन Muslims की Entry हुई बैन, लगाए गए बोर्ड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भिवानीः हरियाणा के भिवानी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कुड़ल गांव में रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिमों की एंट्री बैन के बोर्ड लग गए है। बोर्ड लगाने की जिम्मेदारी बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख प्रदीप उर्फ जोनी ने ली है। कुड़ल गांव के बाहर लगे बोर्ड में लिखा है, ‘रोहिंग्या मुसलमानों व बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों का गांव में व्यापार करना वर्जित है। अगर गांव में कहीं मिलता है तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। भाईचारे वाले लोग अपना ज्ञान अपने पास रखें। सौजन्य से- समस्त ग्रामवासी गांव कुड़ल।’

बजरंग दल के प्रदीप उर्फ जोनी ने कहा कि भारत में लगातार रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों की तादाद ज्यादा हो गई है। वे यहां आकर चोरी डकैती कर रहे हैं। आने वाले समय में ये किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। बोर्ड लगाने का उद्देश यही है कि यदि गांव में कोई ऐसा व्यक्ति घूमता दिखाई दे ताे उससे पूछताछ की जाए। जो हमने बोर्ड लगाने का फैसला लिया है, यह पूरे गांव की सहमति से हुई है। ये लोग अपने किसी व्यापार के बहाने यहां आते हैं। जैसे अब राखी का त्योहार आ रहा है, ये राखी बेचने के बहाने आते हैं और वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं। बाद में यहां चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे लोगों को रोकने के लिए यह मैसेज है।

जोनी ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि हमें मुसलमानों से नफरत है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का हम बहुत सम्मान करते हैं। निजामुद्दीन डॉ. सुभाष चंद्र बोस के साथी थे, वे हमारे आदरणीय हैं। हमें उनसे दिक्कत हैं जो रोहिंग्या और बांग्लादेशी यहां आकर गलत काम करते हैं। हमारी पूरी टीम इस मामले में अलर्ट है। जब भी गांव में काई परेशानी आती है तो हमारी टीम हर संभव मदद करती है। आसपास के ग्रामीणों से भी अपील है कि वे भी ऐसा कदम उठाएं, जिससे कोई गलत काम होने से बच जाए। SP वरुण सिंगला ने कहा कि उन्हें बोर्ड लगाए जाने की जानकारी नहीं है। वह इस बारे में तोशाम थाना प्रभारी की टीम से जानकारी हासिल कर रहे हैं। अभी तनाव जैसा कोई इनपुट नहीं है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -