Girl in a jacket
HomeHaryanaजमीनी विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 5 घायल

जमीनी विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 5 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हांसी: जिले के बडाला गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झड़प के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गांव में जमीन पर बुआई को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें बाद में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों की मानें तो रोहतक निवासी कश्मीर लाल की बडाला गांव में जमीन है। गांव के ही विक्की और अंकित ने इस जमीन पर अपना दावा जताया हुआ है। विक्की का कहना है कि उसने 28 मार्च को कश्मीर लाल को जमीन के बयाने के तौर पर 70 लाख रुपए और ठेके के 5 लाख रुपए नकद दिए थे। इसी के आधार पर 4 मई को उन्होंने जमीन की जुताई और बुआई कर दी थी। मंगलवार को जब दूसरा पक्ष जमीन पर पहुंचा तो विवाद शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच 3 मई को भी झगड़ा हुआ था। उस समय बास थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ और मंगलवार को मामला फिर भड़क गया। इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अभी इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है। इस पूरे मामले में हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि, “पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीमें मौके पर जांच में जुटी हैं और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -