चंडीगढ़- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई गई डी.एल.एड. परीक्षाएं फरवरी/मार्च-2026 का भी आज परिणाम घोषित कर दिया गया है। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि इस परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 5315 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-25 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 62.50 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार प्रवेश वर्ष 2023-25 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 81.76 प्रतिशत रहा। तथा प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 65.13 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि छात्र-अध्यापकों की Performance Sheets शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी।
उन्होंने बताया कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट व डिजिलॉकर पर उक्त परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

