Internationalभूकंप से कांपी इस देश की धरती, लोगों में फैली दहशत, एयरपोर्ट...

भूकंप से कांपी इस देश की धरती, लोगों में फैली दहशत, एयरपोर्ट पर टूटे शीशे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में भूकंप के भयंकर झटके महसूस किए गए है। शनिवार को लॉस एंजिल्स में 5 की तीव्रता से भूकंप आया है। इसके कारण कई जगहों पर नुकसान हुआ है। लॉस एजिंल्स एयरपोर्ट के अंदर भी छत की टाइल्स नीचे गिर गए हैं। एक रिफाइनरी में आग लगने का दावा भी किया गया है। भूकंप के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

भूकंप के बाद खई जगहों पर ऑफ्टरशॉक भी महसूस हुए हैं। खास बात यह है कि भूकंप के कारण से अभी तक किसी की मौत की जानकारी नहीं मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के बाद सिर्फ 45 मिनट में चार बार ऑफ्टरशॉक महसूस किए गए हैं। झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लग गई। दुकानों में रखा सामान नीचे गिर गया। इतना ही नहीं डर के कारण लोग घरों और दुकानों से बाहर आ गए।

एयरपोर्ट पर टूटे शीशे

भूकंप के बाद लॉस एंजिल्स फायरब्रिगेड़ डिपार्टमेंट ने इमरजेंसी भूकंप प्रतिक्रिया व्यवस्था एक्टिव कर दी। शहर के सभी 106 फायरब्रिगेड़ सेंटर्स से कर्मचारियों को इमारतों और जरुरी बुनियादी ढांचे की स्थिति जांचने के लिए तैनात किए गया है।

लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट के टर्मिनल-7 में कुछ शीशे टूट गए और छत के कुछ पैनल भी गिर घए। हालांकि हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन भी प्रभावित हो गई। मैनहट्टन बीच और हार्मोसा बीच के समुद्री तटों पर एहतियात के तौर पर पियर बंद कर दिए गए। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि भूंकप के कारण सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

पहले भी आया था भूकंप

यूएसजीएस ने 4.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले ऑफ्टरशॉक की 30% संभावना जताई थी। लॉस एंजिल्स में इससे पहले 2014 में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था। ऐसे में शनिवार का भूंकप पिछले 12 सालों में क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था। कैलिफोर्निया भूंकप की दृष्टि से काफी संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: AAP को एक और झटका, विधायक डॉ. चरणजीत सिंह अकाली दल में शामिल

चमकौर साहिबः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से...

महिला पुलिसकर्मी ने जमकर युवकों पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

भावनगरः गुजरात में सिहोर तालुका के सोनगढ़ गांव में...

क्या गठबंधन की सरकार बनाएंगे Benjamin Netanyahu? सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया Hint

नई दिल्ली: इजरायल में नई सरकार बनाने को लेकर...

Punjab News: AAP को एक और झटका, विधायक डॉ. चरणजीत सिंह अकाली दल में शामिल

चमकौर साहिबः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ा झटका...

Punjab News: चोरों ने किराना स्टोर को बनाया निशाना, 20 हजार की नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

नकोदरः शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और चोर महितपुर रोड स्थित वर्मा करियाना स्टोर...

कत्ल केस में खुलासा: ‘एक्सीडेंट’ दिखाने की रची थी साजिश, पत्नी के रिचार्ज ने खोला राज, गिरफ्तार, देखें वीडियो

बकेवर: थाना बकेवर क्षेत्र में सुबह मिले शव के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

महिला पुलिसकर्मी ने जमकर युवकों पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

भावनगरः गुजरात में सिहोर तालुका के सोनगढ़ गांव में ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान हुए विवाद में महिला GRD जवान...