राजकीय प्रारम्भिक पाठशाला घरोटी में हुआ आयोजन
बद्दी/सचिन बैंसल:शिक्षा खण्ड नालागढ़ जिला सोलन के कलस्टर बरूणा के अन्तर्गत आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला घरोटी में वाल्यावस्था देख भाल एवं शिक्षा तथा सामुदायिक सद्धभागिता कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनोख सिंह खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी नालागढ़ बतौर मुख्य अतिथि रहे। इनके साथ प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक रविन्दर कुमार बरुणा, शिक्षा खण्ड नालागढ़ केन्द्र पाठशाला के मुख्य शिक्षक , नालागढ़ स्त्री सभा की अध्यक्ष तथा पूर्व में रहे-प्रधान एवं उप-प्रधान ग्राम पंचायत बरुणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिनमें एसएमएसी अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे । इस कार्यक्रम में टीएलएम एक्जीबिशन छात्र नामांकन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शिनियों का मुख्य अतिथि द्वारा अवलोकन किया गया। जिसमें बच्चों ने हर विषय पर एक्टिविटी कार्नर तैयार किये थे और उनका बेहतरीन प्रस्तुतीकरण किया। पाठशाला प्रभारी द्वारा पूर्व में पाठशाला के नामांकन पर जानकारी सांझा की गई। अनोख सिंह ने बताया कि जब सुरेन्द्र सिहं ने इस पाठशाला में कार्यभार ग्रहण किया तब इस पाठशाला में मात्र दो ही विद्यार्थी नामांकित थे। परन्तु आज इस पाठशाला में लगभग 23 ( तेईस) विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
जो उनकी मेहनत से सफल हो पाया है। कार्यक्रम के अन्त में स्थानीय पाठशाला के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जो अति प्रशंसनीय थे। राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिशुपाल व नारायण दत्त ने शिक्षा की गुणवता पर अपने विचार संाझा किये। अंत में मुख्य अतिथि ने प्रभारी अध्यापक सुरेन्द्र सिंह को सहयोग करने का आशवासन दिलाया तथा शिक्षा की गुणवता पर प्रकाश डाला तथा सभी का धन्यवाद किया।
