उन्होंने बताया कि वे पढ़ाई-लिखाई में प्रारंभ से ही अव्वल रहे हैं और हमेशा शिक्षा के उत्थान एवं शिक्षा के प्रसार के लिए प्रेरणा देते रहे हैं। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल अमेरिका द्वारा जगदीप सिंह कंग को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, शिक्षा के प्रसार तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए डॉक्टर ऑफ लेटर्स (D.Litt.) (मानद उपाधि) से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर राणा रणजीत सिंह ने यह भी बताया कि जगदीप सिंह कंग के बड़े भाई भारतीय सेना में मेजर पद पर तैनात होकर देश की सेवा कर रहे हैं, जो पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
