Girl in a jacket
HomeNationalअस्पताल के ICU वार्ड में रेंगता दिखा 10 फीट लंबा सांप, देखें...

अस्पताल के ICU वार्ड में रेंगता दिखा 10 फीट लंबा सांप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सागर: आईसीयू में मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहे और उसी यूनिट की खिड़कियों पर यदि 10 फीट लंबे नागराज रैलिंग से लिपटे नजर आएं तो क्या हाल होगा। मध्य प्रदेश के सागर जिला अस्पताल के अत्याधुनिक आईसीयू में बीते कुछ दिन से ऐसे ही डरावने हालात हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

आईसीयू की खिड़की पर लंबे-चौड़े नागराज जीभ लपलपाते हुए करीब आधे घंटे तक लिपटे रहे। सांप कभी अंदर देखता तो कभी बाहर। मरीज और परिजन तो ठीक अस्पताल का स्टाफ तक दहशत में नजर आ रहा था। दरअसल मध्यप्रदेश के सागर जिला अस्पताल के ICU में खिड़कियों पर जब-तब भयंकर और जहरीले सांप आकर बैठ जाते हैं। यहां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आईसीयू में मरीज और अटेंडरों में दहशत नजर आ रही है, वे खिड़की पर लिपटे करीब 10 फीट के सांप को देखकर डर रहे हैं। लंबा-चौड़ा सांप खिड़की के ऊपर शीशे के बाहर ग्रिल पर लिपटा कांच के आर-पार से अंदर देख रहा था। जैसे वह रेंगता आईसीयू में लोग चीख पड़ते थे।

दरअसल आईसीयू वार्ड कुछ साल पहले बना है। उसके ठीक पीछे अस्पताल का एक लंबा-चौड़ा बगीचा है, जो देखरेख और साफ-सफाई के अभाव में झाड़ियों से भर गया है। यहां पर सांप और जहरीले जीव-जंतुओं ने डेरा जमा लिया है। जब-तब लंबे-चौड़े सांप यहां खिड़कियों की ग्रिल पर लिपटे नजर आते हैं, जिस कारण मरीजों में दहशत बढ़ जाती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -