Girl in a jacket
HomeBreaking Newsबादलों की गरज के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी, बढ़ी ठिठुरन, देखें वीडियो

बादलों की गरज के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी, बढ़ी ठिठुरन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहने के बाद देर शाम को हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके साथ ही एनसीआर के शहरों नोएडा, गाजियाबाद में भी बूंदाबांदी का सिलसिला जारी हो गया है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी शाम को हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई। हल्की बारिश से लोगों को प्रदूषण से राहत तो मिलेगी, साथ ही अब सर्दी भी बढ़ जाएगी। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में गरज चमक भी हो रही है। साथ ही हवा भी चल रही है, जिस कारण अब ठिठुरन भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई कि दिल्ली के कई स्थानों (मुंडका, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, इंडिया गेट, पालम, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, आयानगर, डेरामंडी) के साथ ही एनसीआर (बहादुरगढ़, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) रोहतक, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली (हरियाणा) के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -