AdvertisementPunjab Government
Nationalजानलेवा हुई दिल्ली की हवा, खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI का लेवल,...

जानलेवा हुई दिल्ली की हवा, खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI का लेवल, लोगों की बढ़ी चिंता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: राजधानी में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लग गया है। इसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण लोगों का जीवन कठिन हो गया है। रविवार सुबह भी लोगों को प्रदूषण और मौसम दोनों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह घनी स्मॉग और कोहरा छाया रहा जिसके कारण विजिबिलिटी कम हो गई। वाहन चालकों को हेडलॉइट ऑन करके सफर करना पड़ा। घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स के साथ-साथ ट्रेनें भी घंटों की देरी से चली है। इसके अलावा कुछ ट्रेनें रद्द भी हो गई है।

जानलेवा बनी हवा

सीपीसीबी के अनुसार, आज सुबह 8 बजे दिल्ली की औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पास दर्ज हुआ है। हवा का यह स्तर बहुत ही खतरनाक श्रेणी में आता है। प्रदूषण का यह स्तर साफ तौर पर बता रहा है कि हवा सांस लेने के लायक नहीं है। लगातार प्रदूषण के ज्यादा होने के कारण बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए दिक्कत बढ़ गई है।

400 के पार पहुंचा एक्यूआई

दिल्ली के कई इलाकों में हालात काफी खराब हो गए हैं। आनंद विहार में एक्यूआई 445 दर्ज हुआ है। शादीपुर में एक्यूआई 447 तक पहुंच गया है, वजीरपुर 437, नरेला 435, जहांगीरपुरी 433, नेहरु नगर 431, रोहिणी और अशोक विहार में 429 एक्यूआई, विवेक विहार में 428, बावन और ओखला फेस 2 में 423, पटपड़गंज 423, पंजाब बाग 420, चांदनी चौक में 418 एक्यूआई, डीटीयू और आरके पुरम में एक्यआई 414, मुंडका में 409, द्वारका सेक्टर-8 और आईटीओ में 401 एक्यूआई दर्ज हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, लगभग पूरी दिल्ली की जहरीली हवा हो गई है।

सीवियर जोन में पहुंचे ये सेंटर

दिल्ली में प्रदूषण निगरानी के 39 केंद्रों में से 20 सेंटरों की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रिकॉ़र्ड हुई है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही नुकसानदायक है। इसके अलावा कुछ इलाके जैसे कि आनंद विहार, वजीरपुर, रोहिणी और अक्षरधाम में एक्यूआई 440 से ज्यादा स्तर पर दर्ज किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय...

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद...

Parvinder Jhota murder case: पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग, देखें वीडियो

बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की...

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धर्मपुर में आज 15 अक्टूबर को...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना के होनहार...

परविंदर झोटा हत्या मामले को लेकर सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव अस्पताल में रखे जाने...