कानपुरः किदवई नगर के जगाईपुरवा में प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार साईं मंदिर के पीछे स्थित कबाड़ गोदाम में यह आग लगी है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच ग।ई आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में घना धुआं और ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग पहले गोदाम के एक हिस्से में लगी और देखते ही देखते उसने पूरे कबाड़ के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। प्लास्टिक, लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने बेहद तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। 25 फीट ऊंची उठती लपटें देख लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंच पांच दमकल की गाड़ियों की मदद से जीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार कजड़नपुरवा, किदवई नगर निवासी संजय ने भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह का जगईपुरवा स्थित प्लाट किराए पर ले रखा है, जिसमें उनका प्लास्टिक कबाड़ का गोदाम हैं।
क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एकाएक गोदाम से धुआं निकलना शुरू हुआ। वह लोग जब तक कुछ समझ पाते। प्लास्टिक में आग को काबू करना मुश्किल हुआ तो दमकल कर्मियों ने बाउंड्री को तोड़कर करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं, आग की जानकारी पहुंचे मालिक संजय गोदाम जलता देख वह भावुक हो गए। उनके अनुसार गोदाम में लाखों रुपये का माल रखा हुआ था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि कबाड़ गोदाम में लगी आग काे काबू कर लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अगर आग समय रहते नियंत्रित नहीं की जाती तो यह आसपास की दुकानों और घरों तक भी पहुंच सकती थी।
