HomeNationalToll Plaza पर Filmy Style में कंटेनर ने कार को मारी टक्कर,...

Toll Plaza पर Filmy Style में कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर में बारा जोड़ टोल प्लाजा की लेन में खड़ी एक कार को तेज रफ्तार कंटेनर ने फिल्मी अंदाज में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर मारने के बाद कंटेनर चालक मौके से भागने लगा, लेकिन टोल कर्मियों ने पीछा कर पेट्रोल पंप के पास कंटेनर को रोक लिया। हालांक चालक मौके से फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, इटावा के पछांय गांव निवासी रविंद्र कुमार मिश्रा पुत्र श्याम बिहारी मिश्रा और कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के सराय मजरा रसूलपुर गोगूमऊ निवासी राजेश सिंह पुत्र गोरे सिंह कार से कानपुर नगर जा रहे थे। उनकी कार बारा टोल प्लाजा के बूथ नंबर-11 पर टोल खुलने का इंतजार कर रही थी।

इसी दौरान पीछे से आए हरियाणा नंबर के कंटेनर चालक ने लापरवाही से ट्रक आगे बढ़ा दिया, जिससे कार में जोरदार टक्कर लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर चालक कार को काफी दूर तक घसीटता ले गया। टोल मैनेजर और कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला। दोनों घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बताया गया कि कार रविंद्र कुमार मिश्रा चला रहे थे, जबकि राजेश सिंह आगे की सीट पर बैठे थे। हादसे में राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, रविंद्र कुमार मिश्रा को भी अंदरूनी चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि कंटेनर अकबरपुर से कानपुर की ओर जा रहा था। बारा टोल प्लाजा पर लेन में एक कार खड़ी थी, जिसका टोल कट रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार टोल पर लगा बैरियर तोड़ते हुए आगे बढ़ी, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस फरार कंटेनर चालक की तलाश कर रही है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दे दी है।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -