Nationalनवी मुंबई International Airport से शुरु हुई कमर्शियल उड़ानें, वॉटर कैनन के...

नवी मुंबई International Airport से शुरु हुई कमर्शियल उड़ानें, वॉटर कैनन के साथ किया गया Salute

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
मुंबई: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज कमर्शियल उड़ानों का परिचालन शुरु हो गया है। यह भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर साबित होगी। इससे मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए हवाई यात्रा क्षमता का विस्तार होगा। ऐसे में आज से इस हवाई अड्डे से परिचालन शुरु हो गया है। इंडिगो की बेंगलुरु से जाने वाली पहली उड़ान आज सुबह 8 बजे हवाई पट्टी पर उतरी। हवाई अड्डा संचालक ने एक बयान में कहा कि आगमन पर विमान को पारंपरिक वॉटर कैनन सैल्यूट दिया गया है।

हैदराबाद के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट

यह विमानन क्षेत्र की एक पुरानी परंपरा है जिसके द्वारा एनएमआईए के पहले कर्मशियल आगमन और प्रस्थान का संकेत दिया है। बयान के अनुसार, पहले आगमन के बाद हवाई अड्डे से पहली उड़ान इंडिगो की 6E882 सुबह 8: 40 मिनट पर हैदराबाद के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही एनएमआईए का उद्घाटन आगमन और प्रस्थान प्रक्रिया भी पूरी हो गई।

13 गंतव्यों के लिए रोज 24 उड़ानें होगी रवाना

पहले दिन इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और स्टार एयर घरेलू सेवाओं का परिचालन किया गया। वहीं एयरपोर्ट अधिकारियों के बयान के अनुसार, हवाई अड्डे से पहले दिन 15 उड़ानों के प्रस्थान का परिचालन होगा। इसमें यह भी बताया गया है कि शुरुआती चरण के दौरान यह सुविधा 12 घंटे तक संचालित होगी। इसमें 13 गंतव्यों के लिए रोज 24 उड़ानों के प्रस्थान की व्यवस्था की जाएगी।

19,650 करोड़ रुपये की लागत में बना पहला चरण

इस हवाई अड्डे का उद्घाटन पीएम मोदी के द्वारा इसी साल 8 अक्टूबर को किया गया था। पांच चरणों वाले इस हवाई अड्डे का पहला चरण 19,650 करोड़ रुपये की लागत में बना है। हवाई अड्डे के सभी पांच चरण पूरे होने तक सालाना नौ करोड़ यात्रियों को इसमें सेवाएं मिलेगी। इसके साथ ही इसमें समर्पित कार्गो टर्मिनल भी होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, इस दिन सीएम मान करेंगे मैच की ओपन सेरेमनी, देखें वीडियो

जालंधरः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए...

Ind-Zimbave के दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच सकती है Smriti Mandanna! तेज हुई अटकलें

खेल: भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति...

Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple सहज की सेहत को लेकर भाई ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज की सेहत को लेकर...

प्रसिद्ध चित्रकार जोगेन चौधरी ने 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कोलकाता। प्रसिद्ध चित्रकार जोगेन चौधरी का रविवार सुबह कोलकाता...

Punjab News: किसान पर चलाई गोलियां, बाल-बाल बचा, देखें वीडियो

गुरदासपुरः ब्लॉक कलानौर के तहत आने वाले सीमावर्ती गांव...

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, इस दिन सीएम मान करेंगे मैच की ओपन सेरेमनी, देखें वीडियो

जालंधरः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से जालंधर...

Ind-Zimbave के दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच सकती है Smriti Mandanna! तेज हुई अटकलें

खेल: भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना इतिहास रच सकती हैं। आज भारत और जिम्बाव्बे में...

Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple सहज की सेहत को लेकर भाई ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर ब्रेन ट्यूमर होने की चल रही खबरों...

प्रसिद्ध चित्रकार जोगेन चौधरी ने 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कोलकाता। प्रसिद्ध चित्रकार जोगेन चौधरी का रविवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे एक दुर्लभ...