Girl in a jacket
HomeNationalCM के Bag और helicopter की हुई चेकिंग

CM के Bag और helicopter की हुई चेकिंग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर है। वोटिंग में कुछ ही दिन बचे हैं और आए दिन नए मुद्दे को लेकर महायुति और महाविकास आघाड़ी एक दूसरे को खूब घेरने में लगी हुई हैं। ऐसे में कुछ दिन पहले उद्धव ठाकरे ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग की तरफ से जानबूझकर उनके बैग की जांच की गई। ऐसी चेकिंग पीएम मोदी या अमित शाह की क्यों नहीं की जाती?

इसके बाद बीजेपी काफी आक्रामक हो गई थी और उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया था। बीजेपी महाराष्ट्र ने उद्धव ठाकरे पर तमाशा करने का आरोप लगाया गया है। बैग चेकिंग को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है जिसमें अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के पालघर में हेलीकॉप्टर चेक किया तो बातों ही बातों में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है और कहा है कि मेरा बैग चेक कर लो, मेरे बैग में तो केवल कपड़े है… यूरिन पॉट वगैरह नहीं है।

उद्धव ठाकरे ने बैग चेकिंग के दौरान नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था ”मेरा बैग चेक कर लीजिए. चाहे तो मेरा यूरिन पॉट भी चेक कर लीजिए, लेकिन अब मुझे मोदी के बैग चेक करते हुए भी आप लोगों का वीडियो चाहिए. वहां आप अपनी पूंछ मत झुका देना।”

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -