Girl in a jacket
HomeHimachalUnaभाजपा की जीत पर कुटलैहड़ में जश्न,फोड़े पटाखे बांटे लड्डू

भाजपा की जीत पर कुटलैहड़ में जश्न,फोड़े पटाखे बांटे लड्डू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी और असम में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत की खुशी में कुटलैहड़ क्षेत्र में भाजपा कार्य कर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो के नेतृत्व में कार्य कर्ताओं ने एकत्रित होकर लड्डू बांटे और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। भाजपा समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में भाजपा को मिल रहा समर्थन इस बात का संकेत है कि जनता विकास और सुशासन की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजक कृष्ण पाल शर्मा ने पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो का मुंह मीठा करवाकर उन्हें जीत की बधाई दी।उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भुट्टो ने कहा कि पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी और असम में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और उनकी गारंटी पर जनता के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। दविंदर कुमार भुट्टो ने कार्य कर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, बंगाल जीता अब हिमाचल की बारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी और कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर पर जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है, जिससे लोगों का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और आने वाले चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम करने का निर्णय लिया। कुटलैहड़ में मनाया गया यह जश्न न केवल जीत की खुशी का प्रतीक रहा, बल्कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और आगामी चुनावों को लेकर उनकी तैयारी का भी स्पष्ट संकेत देता नजर आया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -