Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarPunjab News: NRI घर में की तोड़फोड़, दस्तावेज लेकर आरोपी फरार, Vishal...

Punjab News: NRI घर में की तोड़फोड़, दस्तावेज लेकर आरोपी फरार, Vishal Chopra गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः रणजीत एवेन्यू में एनआरआई के घर दिनदहाड़े घुसपैठ और चोरी की घटना सामने आई है। कुछ अनजान व्यक्ति जबरदस्ती घर में घुस गए और उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। जिसके बाद घर से जरूरी दस्तावेज भी चुरा लिए। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित के भाई को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति घर में जबरदस्ती दाखिल हो गए। जब वह मौके पर पहुंचे तो घर के सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए थे और घर में तोड़फोड़ की गई थी। पीड़ित के भाई आदमजीत सिंह के मुताबिक, आरोपियों ने पहले घर के ताले और खिड़कियां तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की और बाद में पार्क वाली साइड से प्रवेश कर कैमरों को नुकसान पहुंचाए और जरूरी सामान चोरी कर लिया।

चोरी गए सामान में कंपनी संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, साइन किए बैंक पेपर, चेक बुक और कुछ कीमती सामान शामिल हैं। यह पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी विशाल चोपड़ा पहले भी उन्हें धमकियां दे चुका है और अक्सर घर के बाहर आकर परेशान करता था। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसकी सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गाड़ी से कुछ सीसीटीवी उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

थाना रणजीत एवेन्यू के एसएचओ रोबिन के अनुसार, इस मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी विशाल चोपड़ा गिरफ्तार हो चुका है, जबकि दो की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ चोरी किए गए दस्तावेजों की बरामदगी की संभावना है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि फरार आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करके चोरी किए गए दस्तावेज वापिस कराए जाएं, ताकि उनके व्यवसाय को और नुकसान से बचाया जा सके।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -