Girl in a jacket
HomeNationalCBI का एक्शनः Anil Ambani की रिलायंस कम्युनिकेशंस के 2 Senior अधिकारी...

CBI का एक्शनः Anil Ambani की रिलायंस कम्युनिकेशंस के 2 Senior अधिकारी Arrest

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः सीबीआई एक्शन मोड में आ गई है। दरअसल, सीबीआई ने अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस कॉम्युनिकेशंस लिमिटेड के दो सीनियर अधिकारियों को अरेस्ट किया है। इन अधिकारियों के नाम डी. विश्वनाथ और अनिल काल्या हैं। बताया जा रहा है कि अनिल अंबानी, उनकी कंपनी रिलायंस कॉम्युनिकेशंस और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर सीबीआई ने केस दर्ज किया है। बैंक का आरोप है कि उसने कंपनी को क्रेडिट फैसिलिटीज दी थीं। लेकिन कंपनी ने गलत तरीके से इसका इस्तेमाल किया और फ्रॉड किया गया।

इसके चलते बैंक को 2929.05 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। एसबीआई की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार कंपनी की ओर से फ्रॉड के चलते 17 बैंकों को कुल 19,694.33 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अब तक की जांच में पता चला है कि रिलायंस कॉम्युनिकेशंस में कार्यरत कई अधिकारियों ने अलग-अलग शेल कंपनियां बना रखी थीं। बैंकों से ली गई रकम को इन कंपनियों के खाते में ट्रांसफर किया गया। यह रकम सर्विस से संबंधित फर्जी लेनदेन के नाम से किए गए। इस तरह से बैंकों से ली गई रकम का हेरफेर हुआ और बड़ा नुकसान किया गया।

सीबीआई का कहना है कि रिलायंस कॉम्युनिकेशंस के बैंकिंग ऑपरेशंस के जॉइंट प्रेसिडेंट के रूप में डी. विश्वनाथ काम करते रहे हैं। एजेंसी का कहना है कि उनके ही निर्देश पर बैंकों से लिए गए फंड का बेजा इस्तेमाल क्या गया। वह बैंकों के साथ संपर्क में थे और उनके ही माध्यम से लोन और अन्य रकम को कंपनी के खाते में डिस्बर्स कराया गया था। पूरी प्रक्रिया उनके ही माध्यम से हुई थी। इसके अलावा पूरी प्रकिया में अनिल काल्या ने भी साथ दिया था। दोनों मिलकर ही रिलायंस कॉम्युनिकेशंस के कॉरपोरेट फाइनेंस का काम संभालते थे। इसके अलावा बैंकिंग ऑपरेशंस, पेमेंट्स आदि का काम भी यही दोनों देख रहे थे। इन दोनों ही अधिकारियों को अब सीबीआई की ओर से अदालत में पेश करने की तैयारी है। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -