SHO पर लगे पैसे लेकर सिक्योरिटी देने के आरोप
जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में चावला मोबाइल पर फायरिंग होने की घटना सामने आई है। बता दें कि आज ही सतिंदर सिंह ने पुलिस कमिशनर का चार्ज संभाला था और क्राइम पर नकेल कसने के दावे किए थे। लेकिन पुलिस कमिशनर के चार्ज संभालने के कुछ घंटों बाद ही शहर में दिन दहाड़े मोबाइल की दुकान पर फायरिंग को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। हालांकि लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक युवक को काबू कर लिया। लोगों का कहना है कि बाइक सवारों में रुमाल से मुंह ढके हुए थे। इस दौरान लोगों ने एक युवक को काबू कर लिया है, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा।
वहीं व्यक्ति ने थाना प्रभारी राजिंदर राणा पर गंभीर आरोप लगाए है। व्यक्ति ने कहाकि थाना प्रभारी सिक्योरिटी देने के लिए पैसों की मांग कर रहे है। व्यक्ति ने बताया कि दुकान पर आरोपी ने 3 फायर किए। जिसमें एक गोली शीशे पर लगी और 2 गोलियां दुकान की दीवारों पर लगी है। बाबा अंबेडकर चौक तक भागकर एक युवक को काबू कर लिया और युवक के कब्जे से हथियार भी बरामद कर लिया। आरोप है कि पुलिस घटना की सूचना मिलने के आधे घंटे बाद पहुंची। मौके पर पहुंचे एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि चावला मोबाइल पर फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए एक युवक को बाइक और हथियार सहित काबू कर लिया। एसीपी ने लोगों की सहारना करते हुए कहा कि लोगों ने पुलिस का सहयोग दिया।
काबू किए युवक पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। वहीं फारेसिंक टीमें घटना स्थल पर पहुंच रही है। जांच के दौरान सामने आया है कि युवकों द्वारा 3 फायर किए गए। दुकानदार को पहले थ्रेट आई थी और उस मामले में एक युवक गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना एक साल पुरानी है। एसीपी ने कहा कि दुकानदार के बयान दर्ज किए जा रहे है। लोगों ने युवक की जमकर छित्तर परेड की गई। मिली जानकारी के अनुसार गोली चलने से चावला मोबाइल की दुकान का शीशा टूट गया। बताया जा रहा है कि दो युवक मोबाइल दुकान के बाहर गोलियां चलाई गई थी। घटना के बाद एक युवक मौके से फरार हो गया।
इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जूते मारकर काबू किए व्यक्ति की पिटाई की जा रही है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले जाया जा रहा है। घटना के दौरान भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों का कहना है कि आए दिन पंजाब में गोलियां चल रही है। लगातार हो रही घटना से व्यापारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों द्वारा मामले को लेकर इंसाफ की गुहार लगाई गई है और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की गई।
