Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarPunjab News: महिला आरक्षण विधेयक पर सासंद का तंज, भ्रम फैला रही...

Punjab News: महिला आरक्षण विधेयक पर सासंद का तंज, भ्रम फैला रही BJP, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के हाल गेट स्थित कांग्रेस भवन में सांसद गुरजीत औजला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण विधेयक को लेकर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले पर देश में भ्रम फैला रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के अधिकारों और उनकी राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए काम करती आई है। औजला ने कहा कि 2023 में पारित हुए महिला आरक्षण विधेयक को कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरा समर्थन दिया गया था और यह भी मांग की गई थी कि इसे तुरंत लागू किया जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इसे जनगणना और डिलिमिटेशन के साथ जोड़कर लागू करने में देरी कर रही है, जिससे महिलाओं को हक मिलनें में रुकावट आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि 2011 की जनसंख्या के आधार पर सीटों का वितरण किया जाता है तो यह न्यायसंगत नहीं होगा, क्योंकि असल हलातों का झलक नहीं मिलेगी। उन्होंने तर्क दिया कि नई जाति गणना के आधार पर ही आरक्षण लागू किया जाना चाहिए ताकि हर वर्ग को उसका हक मिल सके।

औजला ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार मुख्‍य मुद्दों जैसे बे रोजगारी, महंगाई और विदेश नीति से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के मामले उठा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सही तरीके से प्रक्रिया नहीं अपनाई गई तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा और हर वर्ग को उसका हक दिलाने के लिए वचनबद्ध है और आने वाले समय में भी इसी संघर्ष को जारी रखेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -