Girl in a jacket
HomeNationalसड़कों पर बड़े पैमाने पर हुई हिंसा में चली गोलियां, BJP नेता...

सड़कों पर बड़े पैमाने पर हुई हिंसा में चली गोलियां, BJP नेता घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाताः बंगाल बंद हिंसक होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, भातपारा इलाके में बीजेपी नेता प्रियांशु पांडे को पर गोलियां चलाई गई। इसकी वीडियों भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता को भी गोली लगी है। गोली लगने से घायल भाजपा नेता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। आरोप है कि नेता प्रियंगु पांडे पर टीएमसी कार्यकर्ता ने 6 राउंड फायरिंग की है।

बीजेपी ने मंगलवार को राज्य सचिवालय तक मार्च करने वाले छात्रों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई के विरोध में आज को सुबह 6 बजे से पश्चिम बंगाल में 12 घंटे के बंद की घोषणा की है। भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। ममता सरकार ने कहा है कि कोई बंद नहीं है और जो सरकारी कर्मचारी ऑफिस नहीं पहुंचेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के प्रयासों के दौरान मंगलवार दोपहर कई स्थानों पर पुलिस के साथ उनकी झड़पें हुईं तथा कोलकाता और हावड़ा की सड़कों पर बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। लगभग चार घंटे तक हिंसा हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए, जिनमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और महिला प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि राज्यभर में 200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -