तमिलनाडु: विरुधुनगर के सत्तूर के पास पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से बिल्डिंगी ढेर हो गई। वहीं घटना में कई लोग घायल हो गए। हादसे को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक लोगों को सुनाई दी। हादसे के बाद लोग तुरंत मदद के लिए फैक्टरी में गए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया, जहां घायलों को फैक्टरी से बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार धमाके के बाद पूरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद कुछ देर बाद तक धमाके की आवाजें आती रहीं। हादसे के बाद फैक्ट्री की दीवारें मलबे में बदल गईं और चारों ओर मलबा बिखर गया। वहीं दमकल विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और घायलों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना से संबंधित अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
