Girl in a jacket
HomeBreaking Newsबाइक सवार बदमाशों ने महिला पर सर्जिकल ब्लेड से किया हमला

बाइक सवार बदमाशों ने महिला पर सर्जिकल ब्लेड से किया हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : सरिता विहार इलाके में बदमाशों ने चेन स्नैचिंग का विरोध करने पर महिला पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि बदमाश बाइक पर आए थे। वे चेन स्नैचिंग और महिला पर हमला करने के बाद फरार हो गए। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल दिल्ली के सरिता विहार में एक महिला टेलर की दुकान पर जा रही थी। तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके साथ चेन स्नैचिंग कर दी। जब महिला ने एक आरोपी का हाथ पकड़ लिया।

तो उसने सर्जिकल ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। इससे महिला के हाथ में चोट आई और बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उचित इलाज के बाद उसे घर भेजा गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज के अधार पर आरोपियों की तलाश की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -