नई दिल्ली : जिले के चंडी थाना क्षेत्र में बढ़ौना गांव के पास शनिवार को बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार युवक अपने ससुराल जा रहा था। इस दौरान यह घटना हुई। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला दिया। इसके बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान पटना जिले के बेलछी थाना इलाके के मुंशीपाइन गांव निवासी सियाराम पासवान के 32 वर्षीय पुत्र अजीत पासवान के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अजीत पासवान नाम का युवक अपने गांव से बाइक पर सवार होकर ससुराल चंडी थाना इलाके के उतरा गांव जा रहा था।

बता दें कि 2 साल पहले अजीत पासवान की शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद ससुराल के साथ-साथ गांव में मातम छा गया है। मृतक के भाई ने बताया कि ससुराल में छठ पर्व हो रहा था। आज पर्व का खरना था। इसको लेकर प्रसाद ग्रहण करने वह सुसराल जा रहा था। भाई की पत्नी भी अपने मायके में थी। चंडी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन का मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। युवक अपने ससुराल जा रहा था और वह पटना जिले के रहने वाला है।
