Girl in a jacket
HomeBreaking Newsबड़ी खबरः CM को अपशब्द बोलने के मामले में पूर्व मेयर के...

बड़ी खबरः CM को अपशब्द बोलने के मामले में पूर्व मेयर के खिलाफ मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किए जाने के बाद मुंबई के पूर्व मेयर पर FIR दर्ज हो गई है। मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी के खिलाफ भांडुप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। दत्ता दलवी पर मुंबई के भांडुप इलाके में आयोजित शिवसेना की सभा मे सीएम शिंदे को गाली गलौज करने का आरोप लगा है। भूषण पलांडे नामक व्यक्ति की शिकायत पर भांडुप पुलिस ने शिवसेना UBT के नेता पूर्व मेयर दत्त दलवी के खिलाफ IPC की धारा 153(A),153 (B),153(A)(1)सी,294, 504,505(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया है। भांडुप पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में ठाकरे समूह के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं। कार्यकर्ता थाने के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। सांसद संजय राउत और विधायक सुनील राउत थाने पहुंच गये हैं। दत्ता दलवी को क्यों गिरफ्तार किया गया? ये सवाल राउत पुलिस से पूछने वाले हैं। इसके बाद वह मीडिया से बात करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -