Girl in a jacket
HomeBreaking Newsबड़ी खबरः केजरीवाल के साथ हो सकती है बड़ी घटना, संजय सिंह...

बड़ी खबरः केजरीवाल के साथ हो सकती है बड़ी घटना, संजय सिंह ने किया खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। संजय सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान मीडिया के सामने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सिर्फ गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ बड़ी साजिश है। कड़ी सुरक्षा के बीच राउज ऐवेन्यू कोर्ट में लाए गए संजय सिंह ने मीडिया के सामने दावा किया कि केजरीवाल के खिलाफ बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल को फंसाने की बहुत बड़ी साजिश है। सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं ये लोग। बहुत बड़ी घटना को अंजाम देंगे।’ हालांकि, उन्होंने यह नहीं कहा कि कौन संजय सिंह के खिलाफ साजिश कर रहा है या कैसे उन्हें यह जानकारी मिली।

केजरीवाल के साथ क्या घटना हो सकती है इस पर भी उन्होंने कोई बात नहीं कही। उधर कोर्ट ने संजय सिंह को एक बार फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आम आदमी पार्टी के सांसद को 24 नवंबर तक के लिए जेल भेजा गया है। कथित शराब घोटाले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए संजय सिंह ने हाल ही में अपने साथ एनकाउंटर की भी आशंका जाहिर की थी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर को समन किया था। हालांकि, केजरीवाल ने इसे अवैध बताते हुए पेशी से किनारा कर लिया। आम आदमी पार्टी ने इस बात की आशंका जाहिर की है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल को समन किए जाने से पहले संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा चुका है। मनीष सिसोदिया इस साल फरवरी से ही जेल में बंद हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -