चंडीगढ़ : शिक्षा विभाग के भर्ती बोर्ड द्वारा लेक्चरारों के पदों के लिए जारी विज्ञापन में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए लागू आरक्षण नीति की अनदेखी करने के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब सरकार के सचिव द्वारा पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग को रिपोर्ट पेश की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए आयोग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब के सचिव को 3 जुलाई 2026 को व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया था, जिसका अनुपालन करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती सोनाली गिरि आयोग के समक्ष पेश हुए और उन्होंने इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान अनुसूचित जाति से संबंधित उम्मीदवारों के लिए पदों के न होने संबंधी दस्तावेज़ प्रस्तुत किए, जिसके संबंध में आयोग द्वारा 72 घंटों के भीतर इन दस्तावेज़ों का अध्ययन करके उचित आदेश जारी किए जाएंगे।


