Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaBaba Siddique कत्ल केस का Punjab से जुड़ा कनेक्शन, मुबंई पुलिस एक...

Baba Siddique कत्ल केस का Punjab से जुड़ा कनेक्शन, मुबंई पुलिस एक को किया काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः बाबा सद्दीकी कत्ल केस के पंजाब से कनेक्शन सामने आया है। हाल ही में पुलिस ने जालंधर के देहात के रहने वाले युवक जीशान का नाम सामने आया था। जिसको लेकर मुबंई पुलिस ने जालंधर में दबिश दी थी। वहीं अब इस कत्ल का लुधियाना से कनेक्शन सामने आया है। मुबंई पुलिस, CIA-2 और काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने मिलकर इस मामले में एक बदमाश को काबू किया है। आरोपी की पहचान सुरजीत कुमार उर्फ बब्बू के रूप में हुई है।


बब्बू को आज CIA-2 और काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने थाना जमालपुर के इलाका सुंदर नगर से दबोचा है। लुधियाना के SP-D अमनदीप सिंह बराड़ ने विशेष टीमों का गठन किया। इस टीम में काउंटर इंटेलीजेंस से इंस्पेक्टर विक्रम और कैलाश और CIA-2 से इंस्पेक्टर राजेश शर्मा और एएसआई रघुबीर सिंह शामिल थे। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि आरोपी सुजीत सुंदर नगर भामियां के इलाके में छिपा है तो पुलिस टीमों ने रेड कर उसे दबोच लिया।

मिली जानकारी के अनुसार सुरजीत मुम्बई में रहता है और वह अपने ससुराल आया हुआ था। सूत्रों के अनुसार आरोपी नीतिन के खाते में 25 हजार रुपए आने थे, लेकिन उक्त आरोपी ने वह पैसे अपने खाते में डलवा लिए और उसे नीतिन को देने थे, लेकिन उससे पहले ही बब्बू को काबू कर लिया गया। बता दें कि नितिन ने ही बाबा सिद्दीकी की रेकी की थी।
जल्द पुलिस इस मामले में लेकर बड़े खुलासे कर सकती है।

इस मामले को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी राम कनौजिया ने पूछताछ के दौरान पता चला कि सबसे पहले उसे ही NCP नेता बाबा सद्दीकी की हत्या का सुपारी दी गई थी और उसने इसके लिए एक करोड़ रुपए मांगे थे। पुलिस ने बताया कि इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों में से एक के फोन में बाबा सिद्दीकी के बेटे ज़ीशान सिद्दीकी की एक तस्वीर मिली थी, जिसे आरोपी को स्नैपचैट के जरिए उनके हैंडलर ने भेजा था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -