Girl in a jacket
HomeNationalकहीं आप तो नहीं कर रहे इस नकली Fortune Refined Oil का...

कहीं आप तो नहीं कर रहे इस नकली Fortune Refined Oil का इस्तेमाल, 500 से अधिक पेटी बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अयोध्याः वजीरगंज स्थित गोदाम में पुलिस ने रेड की। जिसके बाद पुलिस ने शहर में नामी ब्रांड फॉर्च्यून रिफाइंड ऑयल के नाम पर हो रहे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वजीरगंज स्थित गोदाम से 500 से अधिक पेटी डुप्लीकेट रिफाइंड ऑयल बरामद किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब अदानी विल्मर लिमिटेड के सेल्स मैनेजर ने बाजार में नकली प्रोडक्ट बिकने की शिकायत पुलिस से की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र के वजीरगंज में स्थित गोदाम पर रेड की। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में पैक्ड ऑयल बरामद हुआ, जिस पर फॉर्च्यून ब्रांड की पैकेजिंग की नकल की गई थी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि नकली तेल को असली ब्रांड की तरह पैक कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत के साथ भी खिलवाड़ हो रहा था।

पुलिस ने मौके से माल जब्त कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग को भी मामले की सूचना दे दी गई है, ताकि बरामद तेल की गुणवत्ता की जांच कराई जा सके। अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में बरामद ऑयल को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -