नई दिल्ली: भारत ने एक बार फिर आतंकवाद को पालने-पोषने वाले पाकिस्तान को सिंधु नदी के पानी को लेकर दो टूक संदेश दे दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार आतंकवाद प्रायोजित करने वालों तक सिंधु नदी का पानी नहीं पहुंचने देगी। तेलंगाना में बीजेपी की ओर से आयोजित इंटेलेक्चुअल मीट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि – ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि जो शांति और सद्भाव की भाषा नहीं समझते। उन्हीं उन्हीं की भाषा में कैसे जवाब दिया जाता है।
राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और सैनिकों की बहादुरी पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेताओं की आलोचना की है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने साफ कहा था कि यदि भारत के खिलाफ आतंकी हमले हुए तो पाकिस्तान को अनाज और पानी की आपूर्ति रोक देगी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को रोकते हुए हमने कहा कि जिनकी आंखों के आंसू सूख चुके हैं। उन्हें हमसे पानी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। हम सिंधु का पानी आतंकवादियों के संरक्षकों और मानवता के दुश्मनों को यह नहीं भूलना चाहिए कि देश के पाश न केवल टीके हैं बल्कि ब्रह्मोस मिसाइल भी है।
राहुल गांधी को लेकर क्या बोले राजनाथ
उन्होंने आरोप लगाया कि काग्रेंस देश को एक खास परिवार की जागीर मानती हैं। एक लेखक का हवाला देते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2014 से पहले कहा करते थे कि 2024 में उनका समय आएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे पता चलता है कि राहुल गांधी का मानना था कि लोगों का भरोसा जीतने के लिए कड़ी मेहनत करने की जगह उन्हें अपने समय का इंतजार करना चाहिए। सिंह ने कहा कि एक ओर बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी हैं। दूसरी ओर अन्य यह दोनों के बीच फर्क है।
रक्षामंत्री ने कहा कि भारत के बजट हर रुपया देश की सुरक्षा को मजबूत करने में इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार पर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अगले चुनाव की चिंता नहीं करते हैं बल्कि अगली पीढ़ी की चिंता करते हैं। हम इस बात को लेकर चिंतित नहीं है कि अगले चुनाव में क्या होगा-हम इस बात को लेकर चिंतित है। अगली पीढ़ी के साथ क्या-क्या होगा। हमारी नीयत बिल्कुल साफ है। हमारे शब्दों और कार्यों में कोई अंतर नहीं है।
