नई दिल्ली: अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनके नेतृत्व वाले रिलांयस ग्रुप पर ईडी का एक्शन जारी है। बीते शुक्रवार को ही प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी के करीबी और रिलांयस ग्रुप के पूर्व ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के वाइस चेयरमैने सतीश सेठ को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था। अब गिरफ्तारी के बाद उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया है। जहां से ईडी को ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। अब उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को मुंबई में रिलांयस अनिल अंबानी ग्रुप को दो पूर्व अधिकारियों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया था। अब दिल्ली को द्वारका कोर्ट ने उन्हें 6 दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया है।
सतीश सेठ को मिला 6 दिन का रिमांड
रिपोर्ट के अनुसार, द्वारका कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद रिलांयस अनिल अंबानी ग्रुप के पूर्व ग्रुप MD सतीश सेठ को 6 दिन की रिमांड पर भेजा है। मनी लॉन्ड्रिंग के एक कथित मामले में गिरफ्तार सेठ पर आरोप है कि उन्होंने ज्यादा कीमत पर डायमंड इंपोर्ट दिखाकर फर्जी बिल बनाए और हवाला के जरिए पैसे विदेश भेजे हैं। कोर्ट ने इस पूरे मामले को लेकर कहा है कि अपराध से मिली रकम के असली लाभार्थियों की पहचान करने और पैसे के पूरे लेन-देन का पता लगाने के लिए उनकी कस्टडी में पूछताछ जरुरी है।
सतीश सेठ को लंबे समय तक अनिल अंबानी का बहुत करीबी और भरोसेमंद सहयोगी माना जाता रहा है जो रिलांयस ग्रूप के ग्रुप मैनेजिंग डॉयरेक्टर और रिलांयस इंफ्रास्ट्रक्चर के वाइस चेयरमैन के रुप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
ईडी की जांच में मिला है
प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि PMLA के अंतर्गत की गई जांच में यह सामने आया है कि अनिल अंबानी की रिलांयस बड़े पैमाने पर हुए उस फाइनेंशियल फ्रॉड की प्रमुख लाभार्थी थी। इसमें NHAI के दो कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स से पब्लिक फंड को भी सिस्टैमिक तरीके से विदेश भेजा गया था। आरोप है कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड उन कॉपोर्रेट कंपनियों में से एक थी जिन्होंने शेल कंपनियों का इस्तेमाल करके पैसे विदेश भेजे हैं। ईडी का आरोप है कि RIL ने 92 करोड़ रुपये विदेश भेजे हैं।
मार्च में सीबीआई ने दर्ज किया था केस
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बीते मार्च 2026 में ही अनिल अंबानी के करीबी सतीश सेठ और गौतम दोशी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद दोनों अधिकारियों के परिसरों और ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी। सीबीआई की इसी शिकायत को आधार बनाकर ईडी ने दोनों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के अंतर्गत अपनी जांच शुरु की थी।
कल शेयरों पर दिखेगा असर
अनिल अंबानी के करीबियों पर ईडी का एक्शन बीते लंबे समय से जारी है। हर अपडे़ट का असर उनकी कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिलता रहा है। ऐसे में सतीश सेठ की छह दिन की रिमांड की खबर के बाद भी अनिल अंबानी की कंपनियों रिलांयस इंफ्रा और रिलांयस पावर के शेयर फोकस में है और हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कारोबारी दिन सोमवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही इनपर असर देखने को मिल सकता है।
बीते शुक्रवार को रिलांयस इंफ्रास्ट्रक्र्चर का शेयर जोरदार 4.99 फीसदी की उछाल के साथ 85.84 रुपये के लेवल क्लोज हुआ था। वहीं अनिल अंबानी की दूसरी कंपनी रिलांयस पावर का शेयर 3.38 फीसदी को तेजी लेकर 26.59 रुपये पर क्लोज हुआ था।
