HomeNationalपरीक्षा देने जा रहे Student's की ट्रेन लेट होने पर हंगामा, पुलिस...

परीक्षा देने जा रहे Student’s की ट्रेन लेट होने पर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः बिहार की राजधानी पटना स्थित पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर रविवार को परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार छात्र मद्य निषेध विभाग की परीक्षा देने के लिए यात्रा कर रहे थे। ट्रेन लेट होने पर छात्रों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। छात्रों ने ट्रेन में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी किए जाने की सूचना है। पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके अलावा चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज भी किया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है।

ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने स्टेशन परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि कुछ लोग ट्रेन व्यवस्था से संबंधित मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की थी और दो स्पेशल ट्रेनें पहले से स्टेशन पर मौजूद थीं।

जिलाधिकारी के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भी भीड़ में शामिल हो गए और उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए भीड़ को वहां से हटाया।

वहीं, पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि स्टेशन पर करीब 200 से 250 छात्र मौजूद थे, जो ट्रेन परिचालन को बाधित कर रहे थे। यात्रियों, रेलवे संपत्ति और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
रेल IG अमरेश कुमार ने बताया कि पाटलिपुत्र जंक्शन पर पथराव मामले में पुलिस ने 6 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। 500 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। आईजी जितेंद्र राणा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गई हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -