Girl in a jacket
HomeNationalशादियों के सीजन में गाड़ी से 1270 किलो मिलावटी मावा बरामद, देखें...

शादियों के सीजन में गाड़ी से 1270 किलो मिलावटी मावा बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगराः उत्तर प्रदेश में शादियों का सीजन चल रहा है। वहीं शादियों के सीजन के चलते मिलावटखोर इसका फायदा उठा रहे हैं। धौलपुर राजस्थान, मुरैना मध्य प्रदेश से मिलावटी मावा की आपूर्ति हो रही है। वहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शहीद नगर पुलिस चौकी के पास से एटा नंबर की एक गाड़ी से 1270 किग्रा मिलावटी मावा जब्त किया। मावा से दुर्गंध आ रही थी। एटा जिले के नंबर प्लेट की एक गाड़ी को रोका और जांच शुरू की। गाड़ी में 18 डलियां मिलीं। हर डलिया में 70 किग्रा मावा था। मोबाइल टीम ने मावा की जांच की तो उसमें मिलावट की पुष्टि हुई।

मावा से दुर्गंध भी आ रही थी। किसी भी रूप में यह खाने योग्य नहीं था। गाड़ी में खाद्य कारोबारी बीपी सिंह धौलपुर से पूछताछ की गई। सहायक खाद्य आयुक्त महेंद्र प्रताप ने बताया कि मावा को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बेचा जाना था। 2 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि मावा की आपूर्ति धौलपुर से हुई थी। चालक और कारोबारी से पूछताछ के आधार पर डेरी, गेस्ट हाउस, होटल सहित अन्य का पता लगाया जा रहा है।

मावा की 210 रुपये प्रति किग्रा में बिक्री की जा रही थी। हर प्रयास के बाद भी एफएसडीए टीम मिलावटी दूध, मावा, घी सहित अन्य पर रोक नहीं लगा पा रही है। धौलपुर और मुरैना से हर दिन 7 से 9 गाड़ियों में मिलावटी मावा शहर आ रहा है। सहालग के चलते मावा, दूध, घी की मांग बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय साल में मावा की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, कृष्ण कुमार, राकेश कुमार शामिल रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -