ऊना। इंदिरा स्टेडियम में आयोजित ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सार्थक जसवाल ने अंडर-15 बॉयज वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जिला भर से करीब 50 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। सार्थक ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, तकनीक, एकाग्रता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
वशिष्ट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल एवं प्रबंध निदेशक अनुज वशिष्ट ने सार्थक जसवाल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनकी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने भी सार्थक को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
