Himachalग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन स्वरोजगार का प्रमुख साधन

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन स्वरोजगार का प्रमुख साधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सरकार के प्रयासों से प्रदेश में 22 हजार गोवंश को मिला आश्रय – वीरेंद्र कंवर

ऊना (सुशील पंडित): देश की अर्थव्यवस्था में पशुपालन का महत्वपूर्ण योगदान है तथा ग्रामीण क्षेत्रों की बड़ी आबादी के लिए पशुपालन आय एवं स्वरोजगार का प्रमुख साधन भी है। इसलिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने पशुधन में वैज्ञानिक नस्ल सुधार, पशुपालन को बढ़ावा देने तथा इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वित की है। यह जानकारी ग्रामीण विकास व पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने समूर कलां में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित पैरा वैटस को संबोधित करते हुए दी। इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रदेश पैरा वैटनरी कौंसिल व पैरा वैटनरी संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

वीरेन्द्र कंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अपने वर्तमान कार्यकाल में 123 नए पशु चिकित्सा संस्थान खोले गए तथा वर्तमान में 3548 चिकित्सा संस्थानों के माध्यम से पशुओं की नस्ल सुधार कर उन्हें चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। हाल ही में 60 पशु चिकित्सा अधिकारियों के पद बैचवाइज़ भरने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा शीघ्र ही उन्हें नियुक्ति प्रदान की जाएगी। यही नहीं 507 पैरा वेट को कॉन्ट्रैक्ट पर लाया गया है। विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 209 पद दैनिक वेतन भोगी आधार पर तथा 31 पद करुणामूलक आधार पर भरे गए हैं।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला ऊना के थाना खास में 9 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से गोकुल ग्राम, डंगेहड़ा 4 करोड 06 लाख रुपए की लागत से मुर्राह प्रजनन फार्म, बसाल में 44 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से डेयरी के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा जिला सिरमौर के बागथन में 4 करोड 64 लाख रुपए की राशि से पहाड़ी गाय फ़ार्म स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बेसहारा गोवंश को आश्रय देने के उद्देश्य से प्रदेश में गठित गौ सेवा आयोग तथा पशुपालन विभाग के प्रयासों से पौने 5 वर्षों के दौरान 22000 बेसहारा गोवंश को आश्रय प्रदान किया जा चुका है। इसके अलावा प्रदेश में पांच और बड़े स्तर की नई गौशाला बनाई जाएंगी जिससे और अतिरिक्त गौवंश को आश्रय प्रदान करने में मदद मिलेगी। पशुपालन मंत्री ने बैटनरी फार्मेसिस्ट पदनाम में परिवर्तन करने सहित पैरावेट बैटनरी फार्मेसिसटों की सभी मांगों को भविष्य में चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश पैरा वेट काउंसिल के सदस्य विशाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके पश्चात पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ प्रदीप शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा पशु पालकों तथा बेसहारा गोवंश के हित में चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यशाला में  वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विक्रम वशिष्ठ ने लंपी वायरस रोग के संबंध में, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग डॉ मुकेश महाजन ने सेक्स सारटड सीमंस के संबंध में तथा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ निशांत रनौत द्वारा पशुधन में बांझपन की समस्या के कारण व निवारण बारे विस्तृत जानकारी दी गई।  कार्यशाला में उपस्थित पशुपालन के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षकों से सवाल भी किए गए तथा प्रशिक्षकों द्वारा इस संबंध में विस्तृत जवाब दिया गया।

इस अवसर पर ऊना जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ प्रदीप शर्मा, हिमाचल प्रदेश वैटनरी कालेज के डीन डॉ मनदीप शर्मा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक रवि प्रकाश व मनीष बत्ता, ऊना से पशुपालन के उपनिदेशक डॉक्टर जय सिंह सेन सहित पशुपालन विभाग के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...