Himachalसंत महांपुर्ष धरती पर परउपकार के लिए आते : बाबा सरबजोत सिंह...

संत महांपुर्ष धरती पर परउपकार के लिए आते : बाबा सरबजोत सिंह बेदी 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुद्वारा धर्मशाल महंत भाई जवाहर सिंह में बरसी समागम आयोजित 

ऊना (सुशील पंडित)। ऊना के गुरुद्वारा धर्मशाल भाई महंत जवाहर सिंह जी में संत बाबा ईशर सिंह जी, बाबा नन्द सिंह जी की याद को समर्पित बरसी समागम  रविवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है । इस संबंध में जानकारी देते हुए बाबा अमनदीप सिंह ने बताया की गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी और संत अनूप सिंह जी की असीस के सदका हर वर्ष की तरह बरसी समागम श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया । 

उन्होंने बताया की प्रात:काल श्री संपट श्री अखंड पाठ साहिब के भोग समाप्ति के उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें संत इकबाल सिंह, भाई गोपाल सिंह   भाई हरदीप सिंह, भाई कुलदीप सिंह, भाई मनजीत सिंह, भाई अनिल सिंह, भाई इकबाल सिंह कथूरिया सहत विभिन्न संत महां-पुरुष व रागी जत्थों द्वारा संगत को  कथा कीर्तन द्वारा निहाल किया । इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी ने कहा की संत महापुरुष धरती पर पर-उपकार  के लिए आतें है और हमें धर्म के साथ जोड़ कर सच की राह दिखाते हैं। उन्होंने कहा की हमें संत बाबा ईशर सिंह जी बाबा नन्द सिंह जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपना जीवन धन्य करना चाहिए । एक सप्ताह चले इस समागम के दौरान संत बाबा बाल जी, बाबा मंगला नन्द जी महांदेव मन्दिर कोटला कलां सहित विभिन्न महांपुरुषों संतों ने उपस्थित होकर बाबा नन्द सिंह जी, बाबा ईशर सिंह जी को श्रद्धा सुमन भेंट किए । 
 
इस अवसर पर बाबा अमनदीप सिंह जी ने  कार सेवा करने वाले सेवादारों को सिरोपा दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष व भाजपा नेता सतपाल सत्ती, बाबा सुरिंदर सिंह, गुरु नानक मिशन संस्था के महांसचिव हरपाल सिंह कोटला, श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी की प्रधान बीबी बलविंदर कौर, अजैब सिंह, सुखविंदर सिंह,ओम प्रकाश सिंह,महिंदरपाल सिंह, सहत अन्य उपस्थित थे । इस अवसर पर गुरु के लंगर का  भी आयोजन किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...