Girl in a jacket
HomeBreaking Newsकुत्ते के भौंकने से नाराज व्यक्ति ने महिला को उतारा मौत के...

कुत्ते के भौंकने से नाराज व्यक्ति ने महिला को उतारा मौत के घाट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स को पालतू कुत्ते का भौंकना इस कदर नागवार गुजरा कि उसने एक महिला की हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स रास्ते से गुजर रहा था कि महिला के घर के पास मौजूद कुत्ते ने उस पर भौंकना शुरू कर दिया। इसे लेकर महिला और शख्स की बीच बहस होने लगी। इसके बाद गुस्से में आरोपी ने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी। घटना शनिवार रात मूसाखेड़ी इलाके में हुई जब शांति नगर निवासी आरोपी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था।

आजादनगर पुलिस थाना प्रभारी नीरज मेधा ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे, जब वह एक सामुदायिक हॉल के पास पहुंचा था तो एक कुत्ते ने उस पर लगातार भौंकना शुरू कर दिया, जिस वजह से वह आगे नहीं जा पा रहा था। इसके बाद वह चिल्लाने लगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 65 वर्षीय महिला, जिसके पास कुत्ता था, अपने घर से बाहर निकली। इसके बाद आरोपी और महिला के बीच इस मुद्दे को लेकर जमकर बहस हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर महिला के पेट में लात मारी और वह सड़क पर गिर गई। अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग तुरंत महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

इसके बाद किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -