Haryana Govtसंविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा में आयोजित हुआ संविधान को समर्पित विशेष...

संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा में आयोजित हुआ संविधान को समर्पित विशेष कार्यक्रम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: संविधान दिवस के अवसर पर आज हरियाणा विधानसभा में संविधान पखवाड़ा के अंतर्गत संविधान को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा के सेरेमोनियल गेट के निकट लाइब्रेरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं भारतीय संविधान को पुष्प अर्पित कर नमन करने के साथ हुई। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘हरियाणा की 60 वर्षों की गौरवमयी विकास यात्रा तथा विकसित हरियाणा के लक्ष्य की प्राप्ति में जनभागीदारी एवं नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका’ रहा। कार्यक्रम के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया, जिसे मुख्यमंत्री सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों ने दोहराया। इस अवसर पर संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी जनप्रतिनिधियों का दायित्व : प्रो. डॉ. दिनेश कुमार

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान एक जीवंत दस्तावेज है, जो समय के साथ देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों को दिशा देता है। जनप्रतिनिधियों ने पिछले वर्षों में आम नागरिकों को मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब आवश्यकता है कि नागरिकों को उनके मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना, हिंसा को बढ़ावा न देना, देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करना तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीवों का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक दायित्व है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने आज हरियाणा विधानसभा के संविधान दिवस एवं...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि वर्ष 2014 में जब कांग्रेस की सरकार थी...