Nationalबस और ट्रक की भीषण टक्कर में 3 की मौत, भाई को...

बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 3 की मौत, भाई को संभालती दिखी बच्ची, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुशीनगर: पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया के पास रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, 15 लोग घायल हुए थे। कई लोगों को उपचार के बाद भेज दिया गया है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के चेहरों पर भय और दहशत साफ नजर आ रही थी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण भी दुर्घटना का मंजर देखकर सहम गए। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि उन्हें किसी बड़े दुर्घटना की आशंका हो गई थी।

इस हादसे के बीच सात वर्षीय आर्यन और उसकी पांच वर्षीय बहन कविता की कहानी बेहद मार्मिक रही। घायल आर्यन हादसे के बाद इस कदर भयभीत था कि उसने अपने मामा धर्मेंद्र से पूछा, “मामा, हम बच जायेंगे कि नहीं?” हादसे का भय उसके मन में इस तरह बैठ गया था कि उसे संभालना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में छोटी बहन कविता अपने घायल भाई को समझाती रही। वह कहानियों और विभिन्न चित्रों के सहारे उसे दहशत से बाहर निकालने की कोशिश करती रही।

बताया गया कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले धर्मेंद्र अपनी बहन आरती और भांजे-भांजी के साथ बस में सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान आर्यन को उल्टी जैसा महसूस हुआ। उसने मामा से उल्टी होने की बात कही। उल्टी कराने के बाद धर्मेंद्र अपने भांजे को लेकर बस के गेट से वापस सीट की ओर जा रहे थे। वह बस के बीच में पहुंचे ही थे कि अचानक हादसा हो गया। दुर्घटना में धर्मेंद्र, उनकी बहन आरती और भांजा आर्यन घायल हो गए, जबकि 5 वर्षीय कविता सुरक्षित रही। सीएचसी में उपचार कराने के बाद सभी निजी साधन से अपने गांव मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गए।

हादसे के बाद बस यात्रियों ने किसी तरह खुद को संभाला और निजी साधनों से अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े। मगर हादसे का खौफ और बच्चों की आंखों में दिखी दहशत लंबे समय तक उनके मन में बनी रहने वाली है। थानाध्यक्ष पटहेरवा अरुण सिंह ने बताया कि बस दिल्ली से आनंद विहार जा रही थी। ओवरटेक के चक्कर में दोनों में टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ चंद्रप्रकाश ने बताया हादसे में मृतकों की संख्या दो से बढ़कर 3 हो गई है। दो अन्य गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टर घायलों के उपचार में जुटे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

धूं-धूं-कर जली ऑटो पार्ट्स दुकान, लगी भयंकर आग, देखें वीडियो

कानपुरः बजरिया थाना क्षेत्र के अंतगर्त आते वार्ड 37...

Alia-Ranbir ने मनाया लाडली Raha का 4th Birthday, फ्लोरल फ्रॉक में नजर आई Actress

मनोरंजन: बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर और आलिया की...

पटाखों को लेकर पुलिस की Raid, 3 दुकानें सील, भनक लगते भागे दुकानदार, देखें वीडियो

उन्नाव: जिले के अब्बासपुर में आतिशबाजी की दुकानों पर...

आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से आतंकियों की मदद...

विवाहिता की जहरीली चीज निगलने से मौत, सुसरालजनों पर हत्या का आरोप

हिसारः फतेहाबाद के बैजलपुर रोड निवासी विवाहिता नेहा की...

धूं-धूं-कर जली ऑटो पार्ट्स दुकान, लगी भयंकर आग, देखें वीडियो

कानपुरः बजरिया थाना क्षेत्र के अंतगर्त आते वार्ड 37 में देर रात 2 बजे ऑटो पार्ट्स की दुकान आग...

Alia-Ranbir ने मनाया लाडली Raha का 4th Birthday, फ्लोरल फ्रॉक में नजर आई Actress

मनोरंजन: बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर और आलिया की लाडली राहा 4 साल की हो गई है। राहा ने...

पटाखों को लेकर पुलिस की Raid, 3 दुकानें सील, भनक लगते भागे दुकानदार, देखें वीडियो

उन्नाव: जिले के अब्बासपुर में आतिशबाजी की दुकानों पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस...

आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से आतंकियों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये...