Haryana Govtकिशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : CM Saini

किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लिए ऐतिहासिक है। किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर छह राज्यों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होना वर्षों से लंबित इस परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नायब सिंह सैनी मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित संबंधित राज्यों के आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी मौजूद रहे।

यमुना में पानी बढ़ने का हरियाणा को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना में हरियाणा के पानी का हिस्सा 48 प्रतिशत है। ऐसे में यमुना में पानी की उपलब्धता बढ़ने से हरियाणा को इसका सीधा लाभ मिलेगा। किशाऊ परियोजना के साथ-साथ रेणुका जी और लखवार परियोजनाएं भी हरियाणा के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन दोनों परियोजनाओं पर पहले से ही निर्माण कार्य चल रहा है और अब जल्द ही किशाऊ परियोजना पर भी काम शुरू होने की उम्मीद है।

वर्षों से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर अब राज्यों के बीच सहमति बनने से इसके क्रियान्वयन का रास्ता साफ हुआ है। पानी और बिजली के बंटवारे सहित परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति बनना सभी संबंधित राज्यों के लिए सकारात्मक कदम है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पैसों के लेनदेन विवाद में ASI ने घर में घुसकर चलाई गोली, वीडियो वायरल

तरनतारन: पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक हैरान...

1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली का महत्व

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना:...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने...

Punjab News: पैसों के लेनदेन विवाद में ASI ने घर में घुसकर चलाई गोली, वीडियो वायरल

तरनतारन: पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक एएसआई...

1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली का महत्व

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना: .एस.एम. वर्ल्ड स्कूल, चताड़ा रोड, बहडाला, जिला ऊना के विद्यार्थियों...

Jalandhar News: इलाके में देह व्यापार मामले को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गए पुलिसकर्मी जालंधर: महानगर के न्यू मॉडल हाउस इलाके में एक...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस...