मनोरंजन: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ को भारत सरकार की ओर से बैन कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को चेतावनी देते हुए 8 मई 2025 को जारी की गई एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। इस एडवाइजरी के अंतर्गत पाकिस्तान में बनी हुई किसी भी फिल्म या फिर वेब सीरीज को भारत में स्ट्रीम नहीं कर सकते।
मंत्रालय ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उन्हें ऐसी शिकायतें मिली थी कि पाकिस्तानी सीरीज भारत में रिलीज हो सकती है। इसके बाद सरकार ने नेटफ्लिक्स को जून 2025 में किए गए उसके उसी वादे के बारे में बताया है जिसमें प्लेटफॉर्म ने भारत में कोई भी पाकिस्तान कंटेंट उपलब्ध न करने के लिए कहा था।
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने की थी मांग
‘जो बचे है संग समेट लो’ पहली ऐसी नेटफ्लिक्स की ओरिजनल पाकिस्तानी वेब सीरीज है। ये सीरीज ग्लोबल 4 दिसंबर से स्ट्रीम होने वाली है। सीरीज दुनिया भर के 191 देशों में दिखाई जाएगी। अब भारत में सीरीज नहीं दिखाई जाएगी। इस सीरीज को लेकर काफी विवाद था। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पीएम को लेटर लिखकर इस पर बैन लगाने की मांग की थी।
200 दिन चली थी शूटिंग
बता दें कि ये सीरीज 2 पार्ट्स में रिलीज होने वाली है। पहले पार्ट में 5 एपिसोड हैं और इसके कुल 13 एपिसोड रिलीज होने की उम्मीदे हैं। इस सीरीज में 3 जेनरेशन की लव स्टोरीज दिखाई जाएगी। सीरीज में अहमद रजा मीर, इकरा अजीज, फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर, सनम सईद, हमजा अली अब्बासी, माया अली, बिलाल अशरफ, नादिया जमील, समीना अहमद जैसे स्टार्स दिखने वाले हैं। हाल ही में इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर भारत में भी देखा जा सकता है।

