AdvertisementPunjab Government
Unaस्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के आरव कौशिक बने ‘ब्रेन ऑफ हिमाचल’ प्रतियोगिता के...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के आरव कौशिक बने ‘ब्रेन ऑफ हिमाचल’ प्रतियोगिता के स्टेट टॉपर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना की छठी कक्षा के छात्र आरव कौशिक ने ‘ब्रेन ऑफ हिमाचल’ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट टॉपर अवॉर्ड हासिल किया है। शिमला के होटल पीटरहॉफ में आयोजित समारोह में आरव को हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री डॉ. राजेश धर्माणी ने सम्मानित किया।

आरव की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी की लहर है। प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आरव ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन का परिचय दिया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर धीरज शर्मा ने आरव कौशिक को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने आरव के माता-पिता को भी इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि बच्चे की सफलता में अभिभावकों का मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

धीरज शर्मा ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है। आरव की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने आरव और उसके माता-पिता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

PM के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को समर्पित है सेवा संकल्प अभियान

चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को अम्बेडकर...

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में परिजनों का बड़ा खुलासा

ग्रेटर नोएडा के नंगला श्रीपदम गांव में हुई एक...

स्थानीय निधि लेखा समिति 22 अक्टूबर को करेगी ऊना का दौरा

जिला परिषद हॉल में सुबह 10 बजे होगी बैठक,...

भारतीय मानक ब्यूरो, फरीदाबाद शाखा कार्यालय ने विश्व मानक दिवस 2026 का किया आयोजन

चंडीगढ़: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) फरीदाबाद लाखा कार्यालय द्वारा...

PM के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को समर्पित है सेवा संकल्प अभियान

चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को अम्बेडकर धर्मशाला रंगिया मंडी अम्बाला छावनी में निशुल्क जांच शिविर का...

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में परिजनों का बड़ा खुलासा

ग्रेटर नोएडा के नंगला श्रीपदम गांव में हुई एक परिवार के 5 सदस्यों के मौत मामले में परिजनों ने...

स्थानीय निधि लेखा समिति 22 अक्टूबर को करेगी ऊना का दौरा

जिला परिषद हॉल में सुबह 10 बजे होगी बैठक, ऑडिट पैराग्राफ और विभागीय कार्यप्रणाली की होगी समीक्षा ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल...

भारतीय मानक ब्यूरो, फरीदाबाद शाखा कार्यालय ने विश्व मानक दिवस 2026 का किया आयोजन

चंडीगढ़: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) फरीदाबाद लाखा कार्यालय द्वारा विश्व मानक दिवस 2026 का आयोजन शनिवार को रेजिसन ब्लू,...