फ्रेस्कोः अमेरिका के टेक्सास स्थित फ्रेस्को सिटी हॉल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां, एक अमरीकी नौजवान शरेआम इंडिया के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहा है। इस दौरान युवक ने घटना का वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं लोग इसकी जमकर निंदा कर रहे हैं।
सोशल मीडिया एक्स पर वायरल वीडियो के मुताबिक, एक अमेरिकी व्यक्ति Frisco सिटी हॉल के बाहर तिरंगे को फाड़ता और अपमानित करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहां मौजूद भीड़ इस अपमानजनक हरकत पर चेयर कर रही थी। वीडियो में झंडा फाड़ने वाले व्यक्ति की पहचान Clayton Walker के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना उत्तरी डलास क्षेत्र में भारतीय मूल के लोगों के बढ़ते प्रवासन के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थी।
भारत और विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना की कड़ी निंदा की है। लोगों का मानना है कि प्रवासन नीतियों पर असहमति जताना ठीक है, लेकिन किसी देश के राष्ट्रीय ध्वज का इस तरह से अपमान करना पूरी तरह से गलत है। ऑनलाइन प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “भारतीय प्रवासी अमेरिका में सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों और सबसे ज्यादा हुनरमंद कामगारों में से हैं।” दूसरे ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन महज “देशभक्ति की आड़ में छिपा डर” है। इस बात को लेकर काफी नाराजगी थी कि जब भी लोग नौकरियों या अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतित होते हैं, तो प्रवासियों को ही हमेशा बलि का बकरा क्यों बनाया जाता है। बहुत से लोगों ने यह साफ कर दिया: “झंडे का अपमान करने से कोई देश कमजोर नहीं होता, इससे तो बस ऐसा करने वाले व्यक्ति की मानसिकता ही जाहिर होती है।”
