HomePunjabPathankotPunjab News: 3 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर...

Punjab News: 3 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोट: पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर नारोट की पुल के पास स्थित 3 दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। अल सुबह 5 बजे दुकानों में लगी आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। बताया जा रहा है कि इस घटना से दुकानों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सरना क्षेत्र में 3 दुकानों में आग लगी। जिसमें लकड़ी, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक दुकान शामिल है। लोगों द्वारा तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। बताया जा रहा हैकि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही सामान राख हो गया।

वहीं, इलेक्ट्रॉनिक सामान के दुकानदार जोगिंदर पाल ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुकान में आग लगी हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनका लगभग ढाई से तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने भी प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। फर्नीचर व्यवसायी बलदेव राज ने बताया कि उनकी दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लगभग 3 लाख रुपए का फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जल गया। उन्हें सुबह करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच घटना की जानकारी मिली। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

मदन लाल ने बताया कि उनका हार्डवेयर तथा भट्ठे से संबंधित लकड़ी का कारोबार है। आग लगने से उनका करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे एक पड़ोसी ने उन्हें फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारी मनोज कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकें।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -