Girl in a jacket
HomeNationalघरेलू झगड़े से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम

घरेलू झगड़े से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अलवरः शहर की शिव कॉलोनी में मंगलवार देर शाम 28 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। देवरानी-जेठानी के बीच के विवाद के बाद महिला ने खुद का जीवन खत्म कर कर लिया। मृतक महिला निशा की शादी 2012 में दिनेश सैनी से हुई थी। निशा के 2 बच्चे हैं। दोनों एक ही मकान में ज्वाइंट फैमली के साथ रहते थे।

परिजनों का कहना है कि पिछले कई दिनों से परिवार में लगातार झगड़े हो रहे थे, निशा का अपने पति दिनेश सैनी सहित सास कोमल सैनी, उषा सैनी, मुकेश सैनी और राजेश सैनी से विवाद चल रहा था। आरोप है कि सास-ससुर किसी भी झगड़े में बीच-बचाव नहीं करते थे, जिससे निशा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।

निशा की बड़ी बहन कमलेश सैनी ने बताया कि निशा पिछले कुछ समय से तनाव में थी। सोमवार रात को निशा का भाई उमेश सैनी उससे मिलने आया तो उसने देखा कि निशा कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -