नोएडाः सेक्टर 49 स्थित डायमंड क्रॉउन बैंक्विट हॉल में एक सगाई समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जश्न के माहौल के बीच एक शातिर चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। सूट बूट पहनकर आए चोर ने लड़की पक्ष का करीब 5 लाख रुपए की नगदी से भरा बैग चंद सेकंड में गायब कर दिया और मौके से फरार हो गया। जब कुछ देर बाद पीड़ित पक्ष का ध्यान बैग की तरफ गया तो उनके होश उड़ गए। घटना के बाद सीसीटीवी चेक करने पर चोरी का खुलासा हुआ।
जानकारी मुताबिक, घटना दोपहर करीब 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बैंक्विट हॉल में सगाई की रस्म चल रही थी। लड़की और लड़के पक्ष के लोग खुशी के माहौल में व्यस्त थे। इसी दौरान एक युवक जो देखने में पूरी तरह मेहमान जैसा लग रहा था। सूट बूट पहनकर हाल में दाखिल हुआ और बड़े आराम से पहले इधर-उधर घूमता रहा। इसी दौरान उसकी नजर उसे बैग पर पड़ी जिसमें नगदी और कुछ ज्वेलरी रखी हुई थी। उसने उसे बैग को बड़े ही शातिर तरीके से उठाया और मौके से फरार हो गया, लेकिन यह घटना बैंक्विट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में भी देखा जा रहा है कि एक युवक सूट बूट में आता है और कुछ देर इधर-उधर घूमता है और फिर मौका देखकर बैग उठाकर बाहर निकल जाता है, जिससे साफ है कि उसने पहले से पूरी योजना बना रखी थी। यही वजह रही कि वह बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देने में सफल रहा।
घटना की कुछ देर बाद जब पीड़ित पक्ष का ध्यान उसे बैग पर गया और बैग नहीं मिला तो उनके होश उड़ गए इधर-उधर काफी तलाश में पर भी बैक नहीं मिला जिसके बाद बैंक्विट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया, जिसमें सूट बूट पहन कर आए चोर की वारदात कमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने सेक्टर 49 थाने में शिकायत दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
