हांसी : बस स्टैंड के पास गत रात 11 बजे के करीब सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग मूलचंद उर्फ मूला हांसी के बस स्टैंड पर पिछले 40 सालों से कृष्ण बस पर अड्डा फीस की टिकट काटता था। बुधवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद मूलचंद घर के लिए निकला था।
वह बस स्टैंड के पास रोड पर पैदल जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। मृतक मूलचंद के 2 बेटे हैं। सुरेंद्र व सोनू दोनों ई रिक्शा चलाते हैं। पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर दी है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
