HomeHaryanaसड़क किनारे खड़े युवकों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत, चालक...

सड़क किनारे खड़े युवकों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत, चालक मौके से फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

करनालः हरियाणा के करनाल में भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, नमस्ते चौक के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को कुचल दिया। मृतकों की पहचान नगला 20 वर्षीय कमल निवासी समीप चौक करनाल और 19 वर्षीय अंकित राणा निवासी गांव रसूलपुर कलां के रूप में हुई है। इस भीषण भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चालकर ट्रक समेत फरार हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि वह नमस्ते चौक पास दोनों युवक सड़क किनारे अपनी बाइक के पास खड़े थे और कुछ खाने-पीने आए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कमल के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। बेटे का शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल में माहौल काफी गमगीन रहा। दूसरी ओर अंकित राणा के परिजन भी सूचना मिलने पर पहुंचे। परिजनों में मातम का माहौल है।

अस्पताल में पहुंचे जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि नमस्ते चौक के पास यह हादसा हुआ है, जिसमें ट्रक ने दो युवकों को टक्कर मारी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, ताकि ट्रक और ड्राइवर का पता लगाया जा सके। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कल्पना चावला अस्पताल के मॉर्च्युरी हाउस में रखवाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक गुजरते हैं और अक्सर तेज रफ्तार में होते हैं। इससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार पहले भी यहां दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद गति पर कोई नियंत्रण नहीं है। आज भी इसी लापरवाही ने दो युवकों की जान ले ली।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -