Girl in a jacket
HomeNationalतेज रफ्तार Car ने थड़ी पर बैठे 3 युवकों को मारी जबरदस्त...

तेज रफ्तार Car ने थड़ी पर बैठे 3 युवकों को मारी जबरदस्त टक्कर, एक की मौके पर मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खुले Airbag, गुस्साए लोगों ने की Driver की धुनाई

जयपुरः हाईवे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने चाय की थड़ी को तोड़ते हुए युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थड़ी पर मौजूद मालिक और एक कस्टमर भी घायल हो गए। एक्सीडेंट करने वाली टैक्सी कार से पति-पत्नी खाटूश्याम मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने टैक्सी कार को जब्त कर ड्राइवर को राउंडअप कर लिया है।

जानकारी देते एसएचओ (दौलतपुरा) सुनील गोदारा ने बताया कि जयपुर से एक पति-पत्नी ने खाटूश्यामजी दर्शन के लिए टैक्सी कार बुक की थी। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे जयपुर-सीकर हाईवे पर मोटू का बास (जयपुर) से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर हाईवे की सर्विस लाइन के साइड में मौजूद थड़ी में जा घुसी। इस दौरान थड़ी पर मौजूद बलराम, थानाराम और कैलाश को कार ने चपेट में ले लिया। पुलिस के अनुसार, एक्सीडेंट होने पर कार के एयरबैग खुल गए। इससे कार ड्राइवर जितेंद्र सिंह और पीछे बैठे पति-पत्नी बच गए। जबकि बलराम अटल (24) पुत्र बोदूराम अटल की मौत हो गई। जो जयपुर ग्रामीण के अमरसर स्थित गांव मेहर खुर्द का रहने वाला था।

घायल जोधपुर निवासी थानाराम और चाय थड़ी मालिक कैलाश सैनी निवासी मोटू का बास दौलतपुरा का प्राथमिक उपचार करवाया गया है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने दौलतपुरा पुलिस को सूचना देने के साथ ही ड्राइवर को पकड़कर मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -