HomeInternationalAmercia ने ईरान के 10 ठिकानों पर दागी मिसाइलें, CENTCOM ने शेयर...

Amercia ने ईरान के 10 ठिकानों पर दागी मिसाइलें, CENTCOM ने शेयर किया हमले का वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिका ने शनिवार को ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आस-पास और उसके निकट स्थित ईरान सेना के 10 ठिकानों पर मिसाइल पर हवाई हमले किए है। अमेरिकी नेवी और एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हमले का वीडियो भी जारी किया है। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा तेल टैंकर एम/टी किकू पर किए गए ड्रोन हमले के जवाब में की गई है।

ईरान के 10 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि अमेरिकी सैन्य विमानों ने ईरान के सैन्य निगरानी ढांचे, संचार प्रणाली, एयर डिफेंस साइट्स, ड्रोन स्ट्रोरेज सुविधाओं और बारुदी सुरंग बिछाने की क्षमता को निशाना बनाया है। बाद में CENTCOM ने साफ किया है कि यह अभियान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और उसके आस-पास स्थित ईरान के 10 अलग-अलग सैन्य ठिकानों पर चलाया गया है।

तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद की गई जवाबी कार्रवाई

अमेरिकी सेना के अनुसार, शनिवार को तड़के ईरान बलों ने एकतरफा ड्रोन हमले में तेल टैंकर M/T Kiku को निशाना बनाया है। उस समय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा था और उसमें 20 लाख से ज्यादा बैरल कच्चा तेल लदा हुआ था।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान को युद्धविराम समझौते का पालन करने का मौका दिया गया था लेकिन उसने इसके जगह व्यापारी जहाज पर हमला करना चुना है। इसी के जवाब में अमेरिकी सेना ने सैन्य कार्रवाई की है।

कतरी ऑयल फील्ड से यूएई जा रहा था टैंकर

शिप ट्रैंकिंग डेटा के अनुसार, M/T Kiku इस हफ्ते की शुरुआत में कतर के एक तेल क्षेत्र से रवाना हुआ था और संयुक्त अरब अमीरात के एक बंदरगाह की ओर जा रहा था जो ओमान की खाड़ी में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ठीक आगे स्थित है।

यह टैंकर ओमान के तट के पास बने वैकल्पिक समुद्री मार्ग से गुजरा रहा था जिसे ईरान के क्षेत्रीय जलमार्ग के ऑप्शन के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

CENTCOM ने शेयर किया वीडियो


हमले के बाद अमेरिकी सेंट्रंल कमांड ने एक्स पर इस सैन्य अभियान का वीडियो भी शेयर किया है। CENTCOM ने यह दावा किया है कि इस ऑपरेशन में ईरान की निगरानी व्यवस्था, संचार नेटवर्क, एयर इंडिया सिस्टम, ड्रोन ठिकानों और माइनलेयर क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। कतरी ऑयल फील्ड से यूएई जा रहा था टैंकर

शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, M/T Kiku इस हफ्ते की शुरुआत में कतर के एक तेल क्षेत्र से रवाना हुआ था और संयुक्त अरब अमीरात के एक बंदरगाह की ओर जा रहा था जो ओमान की खाड़ी में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ठीक आगे स्थित है। यह टैंकर ओमान के तट के पास बने वैकल्पिक समुद्री मार्ग से गुजरा रहा था जिसे ईरान के क्षेत्रीय जलमार्ग के ऑप्शन के रुप में के ऑप्शन के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज ठिकानों तथा तटीय रडार साइट्स पर हमला किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने एक बार फिर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है। अमेरिका ने उसके मिसाइल और ड्रोन स्ट्रोरेज ठिकानों तथा तटीय रडार साइट्स पर हमला किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक समय ऐसा भी आ सकता है जब अमेरिका संयम नहीं बरतेगा और सैन्य कार्रवाई पूरी तरह खत्म करने के लिए मजबूर होगा। ट्रंप ने लिखा कि – यदि ऐसा हुआ तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का अस्तित्व नहीं बचेगा।

पहले भी चुका है ऐसा हमला

यह ताजा तनाव ऐसे समय में बढ़ा है। जब कुछ दिन पहले भी ईरान और अमेरिका के बीच इसी तरह की सैन्य कार्रवाई हुई थी। गुरुवार को ओमान तट के पास एक व्यापारी जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला हुआ था जिसके जवाब में अगले दिन अमेरिका ने जवाबी हमले किए थे।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -