हांसीः दिल्ली हाईवे पर बुधवार देर रात एक आयशर कैंटर में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि ड्राइवर समय रहते कैंटर से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई।
जानकारी मुताबिक, रात करीब डेढ़ बजे एक आयशर कैंटर रोहतक की ओर से आ रहा था। जैसे ही गाड़ी गढ़ी गांव पार कर हांसी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। चालक ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। हांसी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Petrol Pump के पास कैंटर को लगी भीषण आग, मची अ फ रा-त फ री pic.twitter.com/4Y9OYUPyUh
— Encounter India (@Encounter_India) February 26, 2026
फायर ब्रिगेड कर्मचारी विनोद ने बताया कि उन्हें रात करीब 1:30 बजे वाहन में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम के पहुंचने तक आग पूरी गाड़ी में फैल चुकी थी। काफी प्रयासों के बाद आग बुझाई गई, लेकिन कैंटर पूरी तरह जल गया। यह कैंटर जीतपुरा निवासी विनोद की बताया जा रहा है। जिसमें पॉलीथीन और अन्य सामान भरा हुआ था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पेट्रोल पंप के नजदीक होने के कारण वहां मौजूद कर्मचारियों में चिंता फैल गई। आग की लपटें देखकर सतर्कता बरती गई। हालांकि, आग पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर लगी थी, जिससे कोई बड़ा विस्फोट या जनहानि नहीं हुई।