पंचकूला : शहर मे लूट की वारदात को अंजाम देकर लुटेरों के फरार होने की वीडियो सामने आई है। जानकारी के अनुसार चंडीमंदिर टोल प्लाजा के सीसीटीवी में लुटेरों की काली स्कॉर्पियो कैद हो गई।
लुटेरे इस गाड़ी को चरखी दादरी से किराए पर लेकर पंचकूला पहुंचे थे। जिसके बाद पिंजौर में लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने लुटेरों का पीछा नहीं छोड़ा और पूरी रात ट्रैकिंग और सर्च ऑपरेशन चलता रहा।
View this post on Instagram
पहले दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और बाद में पुलिस मुठभेड़ में दो अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार, मुठभेड़ के समय आरोपी पैदल चल रहे थे। भागने की कोशिश कर रहे थे। आखिरकार पंचकूला पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया है।
